कुछ बातें सीखें भाई से

अगर आप भी उन लड़कियों में से हैं, जो अपने भाई के साथ खेलते-कूदते बड़ी हुई हैं, तो वाकई आप बहुत लकी हैं। भाई से बढ़कर कुछ हो नहीं सकता वह भी जब आपके और आपके भाई के बीच उम्र का फासला बहुत अधिक न हो। वह आपसे लड़ता है, आपको चिढ़ाता है पर वही आपको जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित भी करता है और बेशुमार प्यार भी करता है। एक भाई ही आपको आपकी असली कीमत समझाता है। पर क्या आप जानती हैं रिलेशनशिप की ऐसी बहुत सी बातें हैं जो आपको केवल एक भाई ही बता सकता है।

  1. किसी की गलती को भूल जाना, ये एक ऐसी बात है, जो आपको सिर्फ और सिर्फ आपका भाई ही सिखा सकता है। आपके और उसके बीच चाहे जितनी भी गंदी लड़ाई हो जाती हो, आप दोनों एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते होंगे और यही बात रिलेशनशिप में भी लागू होती है।
  2. आपके भाई ने आपको मुसीबतों का सामना करना तो सिखाया ही होगा। अगर आपको उसकी यह सीख याद है तो आप अपने रिलेशनशिप को हर हाल में संभाल सकती हैं।
  3. भाई के साथ रहकर आप मर्दों की बहुत सी आदतों को समझने लग जाती हैं। मसलन, उनकी किस बात का क्या मतलब होता है और वह लड़कियों को लेकर क्या और कैसे सोचते हैं।
  4. लड़कों को किसी बात के लिए राजी कर पाना वाकई एक मुश्किल टास्क है। पर भाई के साथ इतने साल बिताने के बाद आपको यह कला आ ही जाती है।
  5. किसी भी रिलेशनशिप में शेयर करने की फीलिंग का होना बहुत जरूरी है। शेयरिंग सिर्फ चीजों की हो यह जरूरी नहीं। आपको अपनी भावनाएं भी साझा करनी चाहिए। एक भाई के साथ रहते हुए एक लड़की को शेयर करना बहुत अच्छे से आ जाता है।
  6. एक-दूसरे की खुशी में खुश होना, दुख में दुखी होना। रिलेशनशिप को संभालना इसे ही कहते हैं। एक भाई की बहन को यह बहुत अच्छे से आता है।