चुनाव खत्म होते ही वैट में बढ़ोतरी

-डा. राजन मल्होत्रा, पालमपुर

हिमाचल प्रदेश व देश में विधानसभाओं हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव के साथ विधानसभाओं के उपचुनाव क्या संपन्न हुए, प्रदेश सरकार ने प्रदेश के दो उपचुनाव पच्छाद व धर्मशाला का चुनाव जीतने के बाद पेट्रोल व डीजल पर वैट बढ़ा दिया है जो बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। वैसे तो जहां देश में पेट्रोल व डीजल पर वैट पांच रुपए  प्रति लीटर बढ़ा था, वहीं प्रदेश में इसे दो से अढाई रुपए प्रति लीटर बढ़ा कर गरीब जनता पर बोझ डाल दिया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। वह भी ठीक उपचुनाव के बाद। उधर प्रदेश सरकार ने 400 करोड़ का ऋण भी उठा लिया है। इससे लगता है कि प्रदेश सरकार कितने घाटे में और धीमी गति से चल रही है।