जरूरतमंद परिवारों को बांटी रजाइयां

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था ने शीतला माता मंदिर और गांधी गेट के पास दी सौगात

चंबा-प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था ने समाजसेवी कामों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद परिवारों की सूची एकत्रित की। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए संस्था द्वारा यह कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि शीत के मौसम संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल रजाई आदि बांटी जाएगी। इसके लिए संस्था द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था हमेशा लोगों की सेवा के लिए तैयार है। और हम समाज के अन्य लोगों से आग्रह करते हैं कि साधन-संपन्न व्यक्तियों को जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा मानी जाती है। इस मौके पर सदर चंबा एसडीएम शिवम प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम अभी शीतला माता मंदिर व गांधी गेट के पास हुआ लेकिन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया का कहना है की आने वाले समय में भी संस्था की ओर से इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों की भलाई के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित करती हैं लेकिन सामाजिक संस्थाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि चम्बा में भी कई ऐसी सामाजिक संस्थाएं हैं, जो जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते है,  जिनमें प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था भी एक है। इस कार्यक्रम के दौरान एसडीएम चंबा सदर श्री शिवम प्रताम सिंह जी ने अपने हाथों से गरीब व्यक्तियों को रजाई आदि वितरित की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दीपक भाटिया, विशाल बनवाल, अविनाश शर्मा, गगनेश विज,  सतपाल सिंह, हरविंद्र कुकरेजा मनजीत, अजु ठाकुर, नितीश शारदा, वीरेंद्र गौतम, मनजीत सहित संस्था के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।