तो बाहर ही रह गए मेहमान।

धर्मशाला। इन्वेस्टर मीट में धर्मशाला पहुंचे कई मेहमान बाहर ही रह गए। 10 बजकर 15 मिनट के बाद किसी को मुख्य समारोह स्थल में जाने की इजाजत नहीं मिली। अंदर पूरा भर गया था, जिसकी वजह से बहुत से मेहमान बाहर रह गए। इससे उनमें नाराजग़ी भी दिखी। मुख्य स्थल के बाहर कतार लग गई और लोग अंदर जाने के लिए जदोजहद करते दिखे।