धर्मशाला में पीएम मोदी का स्वागत, निहारी प्रदर्शनियां।

धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला पुलिस मैदान पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सहित हिमाचल मंत्रिमंडल के सदस्य , सांसद किशन कपूर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। हिमाचल की बेटी यामी गौतम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद पुलिस मैदान में लगी हिमाचल की प्रदर्शनी को एक-एक करके निहारा। प्रदर्शनी निरीक्षण के समय मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी पीएम के साथ रहे। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉल्स पर प्रधानमंत्री को हिमाचल में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।