भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का निधन

 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का आज यहाँ एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है।भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जोशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार भोपाल के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था, जहाँ सुबह लगभग 11.25 बजे उनका निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।श्री जोशी के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।