‘संविधान दिवस’ पर होंगे कार्यक्रम

पंचकूला – संविधान को अपनाने की 70वीं वर्षगांठ को हरियाणा में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 26 नवंबर को संविधान दिवस पर जहां हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, वहीं सभी सरकारी स्कूलों में छह महीने तक चलने वाले कार्यक्रम का शेड्यूल तैयार किया गया है।  वाद-विवाद, भाषण, पेंटिंग, रन फॉर यूनिटी सहित अन्य कार्यक्रमों के जरिये बच्चों को संविधान बनाने की पूरी प्रक्रियाएं संविधान सभा की चुनौतियों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान के महत्व के बारे में बताया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किए हैं।