सात से गरजेगी प्रदेश कांग्रेस

मीडिया प्रवक्ता बजरंग बोले, हरियाणा में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ  होगा रोष प्रदर्शन

चंडीगढ़ –हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सात  से 14 नवंबर तक प्रदेश के हर जिले में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ  रोड पर उतर कर प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी शैलजा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन करेगी। रोष प्रदर्शन के लिए डा. योगानंद शास्त्री को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। रोष प्रदर्शन सात नवंबर को पानीपत, नूहू, फतेहाबाद में आठ नवंबर को करनाल, सिरसा, महेंद्रगढ़ में दस नवंबर को, गुरुग्राम, कैथल, पंचकूला में 11 को, अंबाला, हिसार, जींद, फरीदाबाद 12, सोनीपत, झज्जर में 13,  भिवानी, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी में 14 नवंबर को चरखी दादरी, पलवल व रोहतक जिले में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य मीडिया प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का व्यापारी, उद्योगपति, किसान, कर्मचारी, मजदूर व आम जनता बेहद दुखी हैं। किसान को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। किसानों को फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे, जिस खाद पर वेट कर नहीं था उस पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगा दिया। जिस खेती में उपयोग आने वाली दवाई पर वेटकर नहीं था, उस पर 18 प्रतिशत व खेती में उपयोग आने वाले उपकरणों पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है।   भाजपा ने नारा दिया था अबकी बार 75 पार भाजपा विधानसभा चुनाव में 40 पर ही सिमट कर रह गई। जनता ने भाजपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया था,  गलत नीतियों के कारण जनता को परेशारियों को सामना करना पड़ रहा है।

ये लोग बैठक में रहे शमिल

इस मौके पर पूर्व एचपीएससी के सदस्य जगन्नाथ, प्रमुख समाजसेवी व इंडस्ट्रियल एरिया के महासचिव जगदीश जिंदल हिसार विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राम निवास राड़ा, नगर पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद प्रतिनिधि सुशीला शर्मा, सावित्री जिंदल के सचिव संदीप गोस्वामी, हरि कृष्ण, हिसार पोपर्टी डिलर एसोसिएशन के प्रधान प्रवीन जैन, कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता अश्वनी शर्मा, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रतिनिधि अमर गुप्ता, बस अड्डा एसोसिएशन के प्रधान राजेद्र बंसल, जेपी ज्याणी, राम मेहर घिराय, जितेद्र सैनी, प्रवीन राड़ा, दिवान सिंह वर्मा आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।