सुंदरनगर में दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

सुंदरनगर – सुंदरनगर पुलिस थाना में एक युवती द्वारा नाबालिग पर उसके साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आगामी आदेशों के बाद नाबालिग युवक को सुधार गृह ऊना में भेजा जाएगा। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस थाना में पीडि़ता की माता ने उसकी बेटी को इसी व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर भगा जाने को लेकर गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस टीम ने चंडीगढ़ में दबिश देकर युवती को चंडीगढ़ से बरामद किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने की है।