कंवर ग्रेवाल ने मस्त बना दिया हमीरपुर, हमीर उत्सव की स्टार नाइट में सभी को कर गए दीवाना

राज्य स्तरीय हमीर उत्सव की पहली स्टार नाइट सूफी गायक कंवर पाल सिंह ग्रेवाल के नाम रही। भटिंडा के इस कलाकार ने अपने मशहूर गीत ‘मस्त बना देणगे वीवाÓ से हमीरपुर में सुरों की महफिल लूट ली। स्टेज संभालते ही उन्होंने एक के बाद एक दमदार गानों से पूरे पंडाल को अपनी सुरीली आवाज के जादू से दीवान बना दिया। ब्वाय स्कूल मैदान में सजे हमीर उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या पर कंवर पाल सिंह ग्रेवाल स्टार सिंगर थे। रात करीब आठ बजे स्टेज पर पहुंचते ही फैंस ने इस सूफी गायक का जोरदार स्वागत किया। इसके माइक संभाल कर कंवर पाल सिंह ग्रेवाल ने अपने चहेतों की डिमांड पर एक के बद एक सुपर हिट गानों की झड़ी लगा दी। उन्होंने ‘मैं लजपालां दे लड़ लगियांÓ पर भी समा बांध दिया। इसके साथ ही रमझां या दियां, इश्क, छल्ला, सुन सजणा, मस्ताना जोगी, तुंबा बजदा, वाज व दौलत आदि गानों की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। बता दें कि 2012 में उनका गाना ‘अखांÓ रिलीज हुआ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और सुरों के इस सम्राट ने सभी के दिलों पर राज कर लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर पहली संध्या का विधिवत आगाज किया।