गोलगप्पे बचने वाला युवा यशस्वी जायसवाल

मुंबई – मुंबई के 17 साल के क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल कई खास कारणों से खेल प्रेमियों का दिल और ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। गुरुवार को आईपीएल नीलामी में जब 20 लाख रुपए बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने जब 2.4 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने खेमे में किया, तो एक बार फिर उनके संघर्षों की याद ताजा हो गई। यशस्वी अपना खर्च चलाने के लिए मुंबई के आजाद मैदान पर गोलगप्पे बेचते थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई टीम में जगह बनाकर नया मुकाम पाया…