मेरी क्रिसमस ऊना।

ऊना में क्रिसमस खूब धूम रही। रक्कड़ कालोनी में संजोआन आश्रम चर्च को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। चर्च परिसर में प्रभु यशुमसीह से जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखने लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। इस मौके पर बड़ी तादात में लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया। संजोआन आश्रम द्वारा गिरजाघर परिसर में प्रभु यीशु के जन्म को दर्शाती हुई झांकियां भी लगाई गई हैं। जिनमें मरियम, प्रभु यीशु, गडरिये और स्वर्ग से आए दूत दिखाए गए हैं। बुधवार को विभिन्न धर्मों के लोगों ने चर्च में उपस्थिति दर्ज करवाई और एक दुसरे को क्रिसमस की बधाई दी। संजोआन आश्रम के फादर जॉर्ज और फादर थॉमस ने सभी को रोशनी के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।