मौसम विभाग ने जताई सभावना
शिमला –हिमाचल प्रदेश में रातें फिर से सर्द हो गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में सुबह व शाम के समय हाड़कपाने वाली ठण्ड़ पड रही है। राज्य के कल्पा, केलागं, मनाली व कुफरी का जमाब बिन्दू से नीचे चल रहा है। सुन्दरनगर, भुतर का पारा भी दो डिग्री से नीचे चल रहा है। राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि धूप खिलने से राज्य में दिन समय मौसम सुहावना हो गया है। मगर न्यूनतम तापमान में चल रही गिरावट से लोग शीतलहर की चपेट में है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ बना रहा। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढोतरी रिकॉर्ड की गई है। डलहौजी के तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री का उछाल आया है। चम्बा, कांगडा व सोलन के पारे में दो डिग्री सेल्सियस की बढोतरी आई है। तापमान ें बढोतरी आने के बाद लोगों ने पड रही ठण्ड से कुछ राहत ली है। राज्य के कल्पा, बिलासपुर व केलागं के पारे मेें बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है। कल्पा के पारे में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की गिरावट आई है। केलागं का पारा लुढ़क कर शून्य डिग्री तक पहुचं गया है। अधिकतम तापमान में बढोतरी आने के बाद दिन के समय ठण्ड से कुछ राहत मिली है। मगर न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को सुबह व शाम के समय कडाके की ठण्ड की मार झेलनी पड रही है। मगर अगामी दिनों के दौरान मौसम साफ रहने से लोगों को ठण्ड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 28 दिसम्बर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में बढोतरी आने की सभावना है।
शहर अधिकतम न्यूनतम
शिमला 13.8 2.6
सुंदरनगर 19.6 1.6
भुंतर 19.4 1.6
कल्पा 5.1 -3.0
धर्मशाला 12.6 2.8
ऊना 17.4 5.3
सोलन 19.8 1.7
नाहन 17.9 8.9
केलांग 0.0 -12.6
कांगड़ा 20.1 4.2
बिलासपुर 21.5 6.5
हमीरपुर 21.6 6.6
चंबा 15.3 3.0
डलहौजी 7.4 3.2