एक नजर

सीरिया में हमला, 28 नागरिकों की मौत

अलेप्पो। सीरिया के अलेप्पो शहर में पिछले दिन से जारी आतंकवादियों के हमलों में अब तक 28 निर्दोष नागरिकों को मौत हो गई है और अन्य 56 घायल हो गए। सीरिया में रूस के समन्वय केंद्र ने यह जानकारी दी। समन्वय केंद्र के अनुसार आतंकवादी हमलों में 28 नागरिकों की मौत हो गई और अन्य 56 लोग घायल हुए हैं। पीडि़तों में हालांकि कोई भी सैनिक नहीं था।

कोलंबिया में आतंकियों ने की पांच की हत्या

बोगोटा। पश्चिमी कोलंबिया में ड्रग तस्करी से जुड़े आतंकवादियों ने पांच नागरिकों की हत्या कर दी है। खबर के अनुसार आतंकवादियों ने किसानों के तीन वाहनों में विस्फोटकों को फेंक दिया, जिसके कारण तीन नौजवान किसानों की मौत हो गई। यह घटना जमुंडी में हुई।

बुर्किना फासो में विस्फोट, पांच की मौत

औगाडौगू। बुर्किना फासो के उत्तरी प्रांत सोउम में सड़क किनारे हुए विस्फोट में कम से कम पांच सैनिकों की मौत हो गई। सुरक्षा विभाग ने बताया कि सेना का गश्ती वाहन अरबिंदा शहर में सड़क किनारे हुए विस्फोट की चपेट में आ गया, जिसमें कम से कम पांच सैनिकों की मौत हो गई।

नेपाल में हिम-स्खलन चार पर्वतारोही लापता

सोल। नेपाल में हिम-स्खलन की चपेट में आने से दक्षिण कोरियाई के चार पर्वतारोही लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई। नेपाल में दक्षिण कोरिया के राजनायिक मिशन ने बताया देश के अधिकारियों को हिम-स्खलन प्रभावित इलाके में तलाश अभियान शुरू करने को कहा है।

अफगानिस्तान सेना ने आठ आतंकी मार गिराए

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लोगर और दक्षिणी प्रांत हेलमंड में सेना ने एक अभियान के दौरान कम से कम आठ तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के हवाले से अफगान मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

न्यूजीलैंड के राउल द्वीप पर भूकंप के झटके

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के राउल द्वीप में शनिवार तड़के मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमरीका के भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार दो बजकर सात मिनट पर राउल द्वीप में आया।