कोर्स पूरा होने पर बांटे सर्टिफिकेट

पंचकूला – स्नेहांचल चैरिटेबल सोसायटी द्वारा गांव धनास में चलाए जा रहे सिलाई कढ़ाई केंद्र में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को उनके हक अधिकारों के बारे में जागृत किया गया और अध्यक्ष नंदिता हुड्डा ने संविधान की महत्ता के बारे में भी बताया कि संविधान सर्वोच्च है। सभी को हमारे संविधान में समान अधिकार दिए गए हैं। सभी के अधिकारों की सुरक्षा का प्रावधान है। गांव धनास में संस्था द्वारा प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट और शॉल के साथ सम्मानित किया गया। महिलाओं का आर्थिक रूप से समृद्ध होना महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण आयाम है। साथ ही एक नए बैच की शुरुआत हुई जोकि 6 महीने का प्रशिक्षण कोर्स कराया जाएगा। वूमैन एडवोकेट पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी ने महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता के लिए आमंत्रित किया। दीपा दूबे ने कहा कि वह हर परिस्थितियों में महिलाओं के साथ खड़ी है। जहां उनकी जरूरत हो वह हमेशा उनके लिए मौजूद रहेंगी। एडवोकेट ज्वाइंट कॉर्डिनेटर ओबीसी सैल कांग्रेस ओम कला यादव ने संस्था के काम को सराहा और कहा कि वह हर संभव महिलाओं की मदद के लिए तैयार है। सोसायटी की अध्यक्ष नंदिता हुड्डा कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर कानूनी जागरूकता शिविर स्वास्थ्य जागरूकता और शिक्षा जागरूकता से संबंधित शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सदैव अपने सामर्थ्य अनुसार सभी की मदद के लिए हमेशा मौजूद है। इस अवसर पर सुखविंद्र कौर, सदस्य पल्लवी हुड्डाए हरजीत कौरए संगीता वर्मा भी मौजूद थीं ।