खिचड़ी बनाकर रचा विश्व रिकार्ड

-डा. राजन मल्होत्रा, पालमपुर

मकर संक्रांति पर जिला मंडी के तत्तापानी में 270 किलो के पतीले में 12 शेफ द्वारा 20 क्विंटल खिचड़ी पकाकर एक विश्व रिकार्ड बनाया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पर्यटन विभाग के अन्य कर्मचारी स्वागत के पात्र हैं, जिनके अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया। हिमाचल प्रदेश अब ऐसा प्रदेश बन गया है जिसमें गिनीज बुक आफॅ रिकार्ड के नए-नए रिकार्ड बन रहे हैं। पहले विश्व नारी का रिकार्ड बना जो गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल है। अब मकर संक्रांति पर तत्तापानी (मंडी) में खिचड़ी बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया गया है, जो स्वागत योग्य है।