टोक्यो वाटरफ्रंट पर लगाई ओलंपिक रिंग्स

टोक्यो – जापान में इस वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए मेजबान शहर में तैयारियां जोरों पर हैं और शुक्रवार सुबह टोक्यो के मशहूर रेनबो पुल के नजदीक ओलंपिक के चिन्ह पांच छल्लों की बड़ी प्रतिमा लगाई गई, जिसे खेलों की शुरुआत से ठीक छह महीने पहले रोशन किया जाएगा। ओलंपिक चिन्ह 32.6 मीटर चौड़ा, 15.3 मीटर ऊंचा और 69 टन वजनी है। इस भारी ढांचे को बड़ी नाव के जरिए टोक्यो बे तक लाया गया और ओडाइबा मरीन पार्क के बीच पानी में लगाया गया है, जिसके पीछे कुछ मीटर की दूरी पर मशहूर रेनबो पुल है।