डीएवी चंबा की तविशा ने चमकाया नाम

27वीं राष्ट्रीय स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में झटका मेडल

चंबा – डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा की छात्रा तविशा ठाकुर ने करेल में संपन्न 27वीं राष्ट्रीय स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने हुए बी ग्रेड व मेडल हासिल किया है। तविशा ठाकुर ने प्रतियोगिता में पारथेनियम बीड्स द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान व इससे कैसे बचा जा सकता है, के ऊपर अपनी सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ प्रतियोगिता में तविशा ठाकुर की सहायक अपूर्वा ठाकुर को भी मेडल व सर्टिफिकेट मिला है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में तविशा ठाकुर की सर्वे रिपोर्ट को सर्वश्रेष्ठ आंका गया था। जिस पर तविशा ठाकुर का चयन केरल में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए हुआ था। गुरुवार को स्कूल परिसर में होनहार छात्रा के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसीपल अशोक कुमार गुलेरिया ने होनहार छात्रा की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करने के लिए तविश ठाकुर और सहायक अपूर्वा ठाकुर की पीठ थपथपाई। साथ ही अध्यापकों व अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भी प्रेरित किया।