बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद, आनी में ओलों की मार से हालत पतली

बर्फ के फाहों ने शनिवार को जलोड़ी दर्रा एक बार फिर से बंद कर दिया है। शनिवार तड़के ही हुई बर्फबारी के कारण दर्रे पर गाडिय़ों की आवाजाही ठप हो कर रह गई है। इससे यहां गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई है। पहाड़ों पर अचानक ही मौसम बदलने से हुए बर्फबारी के कारण कड़ाके शीतलहर से हाथ-पैर सुन्न हो गए हैं। शनिवार को मौसम के रंग बदलते ही निचले इलाकों में जकर ओले बरसे। ओलावृष्टि और बारिश की बौछारों ने लोगों को चिंता में डाल दिया। अब गाडि़य़ों के जलोड़ी दर्रा बंद होने से जिला मुख्यालय कुल्लू के लिए आनी और निरमंड की हजारों की आबादी को वाया शिमला होकर जाना पड़ रहा है। बहरहाल बर्फ के फाहों से जलोड़ी दर्रा बंद हो गया है और लोग हाड़ तोड़ ठंड से कांपने लगे हैं।