वालीबाल अंडर 21 में हरियाणा की छोरियों ने जीता कांस्य पदक

पंचकूला – असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया 2020 में वालीबाल अंडर 21 में हरियाणा की छोरियों ने अपना दबदबा कायम रखा है। यहां पर इन महिला खिलाडि़यों ने कांस्य पदक जीता है।    जानकारी के मुताबिक इस टीम में हरियाणा के अलग.अलग इलाकों से खिलाड़ी है। वहीं फतेहाबाद के पीलीमंदोरी की दो लड़कियां भी शामिल हैं।       समाजसेवी राजबाला पंवारए रामनिवास शर्मा और गांव की सरपंच अनीता रानी ने वॉलीबॉल टीम के कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। राजबाला ने बताया कि गांव की लड़कियों ने टीम में जगह बनाकर और पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है।लड़कियों की वॉलीबॉल अंडर.21 में गोल्ड मेडल केरल की टीम ने जीता है। केरल की टीम ने पश्चिम बंगाल की टीम को हराकर जीता है। असम में आयोजित खेलो इंडिया मुकाबलों में फतेहाबाद के पीली मंदोरी गांव की दो लड़कियों ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम में शामिल मैनावती और मोनिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई।    हरियाणा की टीम ने तमिलनाडू को 19.25ए 25.20ए 25.20, 25.17 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। पदक तालिका में 28 स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है ज?बकि 23 स्वर्ण के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर काबिज है।