शांदी का झांसा देकर किया यौन शोषण

ऊना – जिला ऊना में एक महिला ने क्षेत्र के एक युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला थाना ऊना ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने महिला थाना ऊना में शिकायत पत्र सौंप बताया कि उसका पति उसे 10 वर्ष पूर्व छोड़कर चला गया। वहीं इस दौरान क्षेत्र के एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने संपर्क में लिया और वह 10 साल से उसका यौन शोषण करता रहा। वहीं महिला थाना प्रभारी इंदु शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास एक महिला ने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।