सोनीपत के पूर्व विधायक देवराज की प्रॉपर्टी सील

पंचकूला  – सोनीपत में नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। सोनीपत के पूर्व विधायक देवराज दीवान के होटल समेत तीन प्रॉपर्टी को सील किया गया है। नगर निगन की टीम ने करोडों रुपए के बकाया टैक्स के चलते यह कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने पूर्व विधायक देवराज दीवान के दीवान होटल, जुरासिक पार्क व अंनत राज समेत चार प्रॉपर्टी को सील किया है। नगर निगम का टैक्स जमा ना करवाने के चलते ये प्रॉपर्टी सील की गई है। राई औद्योगिक एरिया स्थित अनंतराज ग्रुप का भवन पर 14 करोड़ 41 हजार 611 रुपए का बकाया है। वहीं सोनीपत के पूर्व विधायक का होटल दीवान पैलेस होटल पर 54 लाख 30 हजार 934 रुपयेए धर्मवती स्कूल पर 1 करोड़ 34 लाख 10 हजार 635 रुपएए जुराशिक पार्क जिस पर 61 लाख 85 हजार 778 रुपये बकाया थे। नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर शंभू राठी ने कहा कि इन प्रॉपर्टी को सील किया गया है और एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर इस समय में टैक्स नहीं जमा करवाया तो ये संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि सोनीपत में करीब एक हजार प्रॉपर्टी की लिस्ट बनाई गई है।