स्वस्थ जीवन जीने को पे्ररित करती है फिट इंडिया मूवमेंट

पंचकूला –ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की ओर से प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साईकलोथोन (साइकिल रैली) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए नगराधीश सुशील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी देशवासियों को स्वस्थ जीवन के  लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया था।  फिट इंडिया मूवमेंट एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में शारीरिक क्त्रियाकलापों एवं खेल द्वारा स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। गांव के युवा न केवल स्वस्थ रहें बलिक अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की और भी प्रेरित हों ए इसी उद्देश्य से गांव के युवाओं को साइकलोथोन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। पंचकूला जि़ले की 128 पंचायतों के 5500 युवाओं ने साईकलोथोन के लिए पंजीकरण किया है। सभी ने आज अपनी अपनी पंचायत में साईकल रैली निकाली। साइकिल रैली से यहां युवाओं ने गांववासियों को स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रेरित कियाए वहीं स्वस्थ रहने के लिए अधिक से अधिक साईकल का प्रयोग करने का भी संदेश दिया।  इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच, पंच तथा स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।