हिमाचल में कल से बारिश-बर्फवारी……

अनेक स्थानों पर होगी बारिश-बर्फवारी

13 जनवरी को भारी बर्फवारी, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जारी किया है ओरेज अलर्ट

राज्य में 17 जनवरी तक मौसम खराब

शिमला –हिमाचल प्रदेश में जनता को फिर  से दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश-बर्फवारी होगी। 13 जनवरी को राज्य में भारी बर्फवारी होगी। विभाग ने इसके लिए ओरेज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान राज्य के शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित चम्बा व सिरमौर के ऊचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फवारी होने की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में 17 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। विभाग के पूर्वानुमान राज्य में 16 व 17 जनवरी को भी अधिकाशं स्थानों पर बारिश-बर्फवारी होने की सभावना जताई जा रही है। राज्य में शनिवार को सुबह के समय मौसम साफ बना रहा।दिन की शुरूआत धूप खिलने के साथ हुई थी। मगर दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने शुरू हो गए थे। बादलों के घिरने से राज्य के ऊचांई वाले क्षेत्रों में फिर से दिन के समय ठण्ड का एहसास हुआ है। बादलों के घिरने से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। ऐसे में मौसम में फिर से करवट आती है तो जनता को प्रचंड ठण्ड की मार झेलनी पड़ सकती है।भुंतर, धर्मशाला, सोलन, कांगडा के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। चम्बा ऊना व नाहन के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले उछाल  रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की बढोतरी दर्ज की गई है। शिमला व कुफरी के पारे में सबसे अधिक तीन डिग्री का उछाल रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि तापमान में उछाल आने के बाद जनता ने प्रचडं ठण्ड से कुछ हद तक की राहत ली है। लेकिन राज्य में जनता को अभी भी सुबह व शाम के समय कडाकें की ठण्ड का सामना करना पड रहा है। खासतौर पर राज्य के सुन्दरनगर, भुंतर, कल्पा, केलागं, सोलन, मनाली में जनता को प्रचड ठण्ड का सामना करना पड रहा है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माईनस डिग्री में चल रहा है। राज्य में अभी भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में अगामी दिनों के दौरान मौसम कडे़ तेंवर दिखाएगा। राज्य में 13 जनवरी को भारी बारिश व बर्फवारी होगी। राज्य में 17 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में ओर गिरावट आ सकती है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    15.7       3.0

सुंदरनगर  17.3       -0.4

भुंतर       12.5       -0.5

कल्पा     0.5        -5.5

धर्मशाला   8.4        2.6

ऊना       15.3       4.0

सोलन     16.0       -0.4

नाहन      16.2       6.6

केलांग     -3.4       -14.3

कांगड़ा    15.5       2.2

बिलासपुर 19.0       3.0

हमीरपुर    18.8       2.7

चंबा       14.7       0.7

डलहौजी  9.7        3.6