हिमाचल में धूप के साथ ठंडी हवाएं……

आज भी साफ बना रहेगा मौसम

पहाडों पर 25 जनवरी को बारिश बर्फवारी

26-27 जनवरी को साफ रहेगा मौसम

28 जनवरी से फिर होगी बारिश बर्फवारी

मौसम विभाग ने जताई सभावना

सुबह व शाम के समय ठण्ड का प्रकोप जारी

शिमला-हिमाचल प्रदेश में धूप के साथ चली ठण्डी हवाओं ने तापमान में फिर से गिरा दिया है। गुरूवार को राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद शीतलहरांे के प्रवाह से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की माने तो समूचे प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम साफ बना रहेगा। 25 जनवरी को पहाड़ों पर एक दो स्थानों पर बारिश बर्फवारी होगी। 26-27 जनवरी को मौसम फिर से साफ बना रहेगा। जबकि 28 जनवरी से जनता को फिर बारिश  बर्फवारी के चलते लोगों को प्रचड़ ठण्ड का सामना करना पड सकता है। गुरूवार को प्रदेश के अधिकाशं क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से लोगों ने दिन के समय ठण्ड़ से कुछ हद तक की राहत ली। मगर दोपहर बाद शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्र्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉर्र्ड की गई है। ऊना व कांगडा  के तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्र्री सेल्सियस तक  की गिरावट आई है। कल्पा के तापमान में दो, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, नाहन व डलहौजी के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। चम्बा और धर्मशाला के तापमान में बीते रोज के मुकाबले उछाल आया है। चम्बा के तापमान में दो डिग्री और धर्मशाला में एक डिग्री तक पारा चढा है। बीते 24 घटों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। कल्पा, केलागं, मनाली, कुफरी का तापमान अभी भी माईनस डिग्री में चल रहा है। शिमला, डलहौजी व भुंतर का तापमान माईनस डिग्र्री में आंका गया है। जिसके चलते राज्य में लोगों को अभी भी सुबह व शाम के समय कडाकें की ठण्ड का सामना करना पड रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया राज्य में 24 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। 25 जनवरी को एक दो स्थानों पर बारिश होगी। 26-27 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 28 जनवरी से फिर बारिश बर्फवारी होगी।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    10.6       0.7

सुंदरनगर  19.1       1.5

भुंतर       17.4       0.9

कल्पा     1.4        -8.2

धर्मशाला   9.8        2.4

ऊना       19.8       3.4

सोलन     17.4       1.6

नाहन      17.9       8.4

केलांग     -5.3       -14.7

कांगड़ा    17.7       3.8

बिलासपुर 19.0       5.0

हमीरपुर    19.2       5.4

चंबा       17.1       1.9

डलहौजी  6.5        0.4