10वीं वुशू एशियन चैंपियनशिप दिल्ली में

मंडी –10वीं एशियन वुशू चैंपियन दो से आठ नबंवर तक दिल्ली में होगी। इस बाबत अंतरराष्ट्रीय वुशू फेडरेशन व भारतीय वुशू खेल संघ के साथ होस्ट सिटी अनुबंध पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर करके सहमति जताई। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव एवं अखिल भारतीय वुशू खेल संघ के सदस्य पीएन आजाद ने बताया कि बैठक मेरठ के गॉडविन होटल में हुई। इसमें अंतराष्ट्रीय वुशू फेडरेशन के उपाध्यक्ष जूलियन केमैचो, वुशू फेडरेशन ऑफ  एशिया के तकनीकी चेयरमैन जी शियाओबोंग, कार्यालय सचिव क्रिस्टीना, भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र बाजवा, उपाध्यक्ष मनीश कक्कड़, जितेंद्र बाजवा, अनिल बिज, विजय सराफ, महासचिव सुहेल अहमद, शिवेंद्र दुबे, दिनेश मिश्रा, सुदर्शन, कुलदीप हांडू, शंभू सेठ, प्रद्युम्न बेहरा, मोहन राव, अब्बास किरमानी, शबीर पालाजी, दोनी रॉनी जॉनसन, सारिका मनोज गुप्ता, हीरानंद कटारिया, सोपान काटके, डी कोंनडईया, इमरान, मनोज गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वुशू फेडरेशन के उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत निश्चित रूप से वुशू खेल के क्षेत्र में एक बड़ी शक्ति बनकर उभरेगा। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित तकनीकी टीम द्वारा एशियन वुशू का प्रोमो, लोगो एवं थीम को लांच किया गया। इसके साथ ही चैंपियनशिप की बेवसाइट भी लांच की गई।