230 सड़कों पर यातायात ठप

शिमला – हिमाचल प्रदेश में अभी भी जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। राज्य में तीन नेशनल हाई-वे सहित 230 मार्गों पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार शिमला जोन में सबसे ज्यादा मार्ग अवरुद्ध पड़े हुए हैं। शिमला जोन में 123 मार्ग यातायात के लिए ठप पड़े हुए हैं। शिमला जोन के रामपुर सर्किल में सबसे ज्यादा 88 मार्ग अवरुद्ध हैं। इसके अलावा रोहडू में 30, शिमला में तीन और नाहन में दो मार्ग बंद हैं। कांगड़ा जोन में 69 मार्र्गों पर यातायात बाधित चल रहा है। कांगड़ा जोन के डलहौजी सर्किल में 67 व दो मार्ग पालमपुर में बंद पड़े हुए हैं। वहीं, मंडी जोन में 38 सडकों पर यातायात बदं पडा हुआ है। इनमें 20 मार्ग मंडी सर्किल में और 18 मार्ग कुल्लू सर्किल में बंद पडे़ हुए हैं। राज्य में तीन एनएच पर भी यातायात ठप पड़ा हुआ है। शिमला में दो नेशनल हाई-वे अवरुद्ध हैं, जबकि एक एनएच शाहपुर में बंद है।

करोड़ों की चपत

इस विंटर सीजन में लोक निर्माण विभाग को अब तक 12068.4 लाख रुपए की चपत लग चुकी है। राज्य आपदा प्राधिकरण के अनुसार इसमें पीडब्ल्यूडी को सबसे ज्यादा नुकसान कांगड़ा जोन में 8112.11 लाख दर्ज किया गया है।