कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा कल से

शिमला – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिर्नेशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर हर प्रांत में तिरंगा यात्रा की जाएगी। यह यात्रा 75 किलोमीटर की होगी। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर से हमीरपुर तक तिरंगा मार्च निकालेगा। अनुराग शर्मा ने कहा कि 14 फरवरी को प्रातः 11:30 पर तिरंगा मार्च के शुभारंभ अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर दौलत राम सांख्यान पार्क बिलासपुर से तिरंगा मार्च को झंडी दिखाएंगे। तिरंगा मार्च बिलासपुर से चांदपुर, कंदरौर होते हुए 21 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शाम को घुमारवीं पहुंचेगी। अगले दिन यात्रा घुमारवीं बाजार से होते हुए शाम को लदरौर पहुंचेगी। इसके अगले दिन यात्रा हमीरपुर की ओर चलेगी और 17 फरवरी को इसका समापन होगा। समापन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई मुख्यातिथि होंगे।