डा. बिंदल बोले; नड्डा, जयराम, अनुराग की जोड़ी ब्रह्मा, विष्णु, महेश जैसी

झंडूता – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि ऐसा मौका कहां आएगा, जब राज्य में जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं और जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष, वहीं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का दायित्व निभा रहे हैं। ऐसे में नड्डा, जयराम और अनुराग ठाकुर के रूप में मिली शख्सियतें ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं। यह प्रदेश का सौभाग्य है। ऐसा मौका कहां मिलता है। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि जयराम ठाकुर के रूप में एक गतिशील एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिला है, जो सदैव प्रदेश के समग्र विकास के लिए तत्पर रहते हैं।