भाजपा 2014-19 के घोषणा पत्र बजट में करे लागू

चंडीगढ़ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने हरियाणा सरकार के बजट से पूर्व चर्चा बैठकों के आयोजन पर आज कहा कि अगर सरकार की नियत साफ है तो 2014 व 2019 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्रों को बजट में लागू करें।  श्री गर्ग ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि भाजपा-जननायक जनता पार्टी (जजपा) सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है, जबकि भाजपा की पिछली सरकार ने प्रदेश की जनता पर 1 लाख 81 हजार करोड़ रुपए कर्जा लादकर हरियाणा को कर्ज में डुबो दिया है।