वडोदरा में छाए हिमाचली होनहार

थर्ड नेशनल मास्टर्स गेम्स में जीते 69 स्वर्ण, 42 रजत और सात कांस्य पदक

पद्धरगुजरात के वडोदरा में आयोजित थर्ड नेशनल मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश के खिलाडि़यों का दबदबा रहा। थर्ड मास्टर गेम्स में प्रदेश के 269 खिलाडि़यों का दल बड़ोदरा रवाना हुआ था। हिमाचल के खिलाडि़यों ने कुल 69 स्वर्ण, 42 रजत और सात कांस्य पदक हासिल किए। इसमें एथेलेटिक्स में मंडी की हंसा ठाकुर ने कांस्य पदक, हैमर थ्रो में प्रेमसुख पठानिया ने रजत और डिसक्स थ्रो में दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। कबड्डी में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडी के दल ने महाराष्ट्र को 31.26 के अंतर से हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। कबड्डी टीम में मंडी की टीम रीना, इंद्रा, पुष्पलता, वंदना, भीमा, ुला, पूनम और अनुराधा ने मंडी जिला का मान सम्मान बढ़ाया है, जिसके लिए कोच डीआर चौधरी को भी स्वर्ण पदक से नवाजा गया। बास्केटबाल में प्रदेश के खिलाडि़यों ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। मास्टर गेम्स जिला मंडी के सचिव सीआर यादव और हंसा ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला से विनोद कुमार, रघुवीर, विक्रमजीत, राजेंद्र सिंह, सतपाल, दिनेश कुमार, मदन लाल और रमेश कुमार इंटरनेशनल गेम्स के लिए जापान में मास्टर्स गेम्स के अध्यक्ष विनोद कुमार और सलाहकार तेजस्वी शर्मा की देखरेख में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।