सफाई को उठे सैकड़ों हाथ,साफ कर दिया रामशहर

रामशहर। नेहरू युवक मंडल रामशहर एवं स्थानीय पंचायत के तत्वावधान से स्वच्छता एवं नशा निवारण को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली में युवक मंडल से जुड़े करीब 100 सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना एवं नशे को जड़ से खत्म करना था। युवक मंडल के सदस्यों ने स्थानीय पंचायत घर परिसर, बस स्टेंैंड, साई रोड, पुलिस थाना मार्ग पर बिखरे कूड़े को एकत्र कर चिन्हित स्थान पर नष्ट किया। पुलिस थाना रामशहर के एएसआई हेमराज शर्मा ने युवक मंडल के सदस्यों को नशा के दुष्प्रभाव एवं टै्रफिक व्यवस्था, स्वच्छता, पुलिस कार्यप्रणाली एवं अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।