मजदूरों को ठिकाने तक पहुंचाएगी 1000 बसें

पंचकूला – कोरोना के खिलाफ  जंग के बीच मजदूर हरियाणा, दिल्ली ओर एनसीआर से पलायन कर रहे हैं। इससे दिल्ली और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। हरियाणा सरकार इस हालात में मदद का हाथ बढ़ाया है। सरकार ने पलायन कर रहे मजदूरों व उनके परिवार को उनके राज्यों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 1000 बसें भेजी हैं। ये बसें पलायन कर रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूरों को उनके राज्य मुफ्त में पहुंचाएंगी। हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज की 1000 बसें रविवार को दिल्ली भेजीं। ये बसें दिल्ली से दिल्ली से मजदूरों को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश जाएगी।