चुवाड़ी में बाथरूम के बहाने क्वारंटाइन सेंटर से भागा

चुवाड़ी – सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी में बनाए गए क्वारटाइन सेंटर से शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति बाथरूम जाने के बहाने भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह नाश्ते के समय उक्त व्यक्ति की गैरमौजूदगी पाई गई। बताया जा रहा है कि यह शख्स कांगड़ा की पंचायत ठेहड़ का निवासी है। इस बात की सूचना चुवाड़ी तहसीलदार सरताज सिंह पठानिया को दी गई है। उधर, चुवाड़ी पुलिस ने मामला  दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।