देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 29 हजार को पार कर गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे जारी बुलिटेन के मुताबिक, अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 29 हजार 435 हो गई है. इसमें 934 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 हजार 869 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी देश में 21 हजार 632 एक्टिव केस हैं.कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 8590 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 369 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1282 लोग ठीक हो चुके हैं. दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए गुजरात दूसरे नंबर पर आ गया है. यहां अब तक 3548 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 162 लोगों की मौत हो चुकी है.तीसरे नंबर पर दिल्ली है. यहां अब तक 3108 मामले आए हैं, जिसमें 54 की मौत हुई है. इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है. यहां अब तक 2262 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 46 लोगों की मौत हो चुकी है. पांचवें नंबर पर मध्य प्रदेश में आ गया है. यहां अब तक 2168 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 110 लोगों की मौत हो चुकी है.