
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने पुलिस जांच में रहने वाली गंभीर खामियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक को पूरे प्रदेश के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी करने का आदेश दिया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश भूपेश शर्मा की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि जांच अधिकारियों की अज्ञानता, ढुलमुल रवैये या लापरवाही के कारण किसी भी पीडि़त को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को राज्य की पूरी पुलिस प्रणाली में सुधार के लिए कई कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य के सभी जांच अधिकारियों को लिखित रूप से जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 की धारा 94 के प्रावधानों के बारे में
सोलन जिला के कसौली निवासी व प्रसिद्ध भूविज्ञानी और गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड होल्डर डा. रितेश आर्य ने लद्दाख के चांगथांग इलाके में अपने अभियान के दौरान इओसीन काल (आदिनूतन काल) के समुद्री जीवाश्मों (फॉसिल्स) के संग्रह को खोजा है। न्योमा में चलाए जा रहे इस भूवैज्ञानिक अभियान के दौरान डा. आर्य ने टुरिटेला-टाइप गैस्ट्रोपोड (घोंघे जैसे जीव) खोजे हैं, साथ ही उन्हें बाइवाल्व और सीप जैसे जीव के जीवाश्म भी मिले हैंं। इन जीवाश्मों की उम्र सुबाथू फॉर्मेशन से तुलना करने पर करीब साढ़े तीन करोड़ वर्ष की है। उनकी इस खोज से करोड़ों वर्ष पूर्व सुबाथू के समुद्री इलाके के लद्दाख तक पूर्व की ओर फैले होने की संभावना को बल मिला है। वहीं, उनकी यह ताजा खोज अन्य भूवैज्ञानिकों व इस विषय के विद्यार्थियों के लिए भी काफी मददगार साबित होगी। डा. आर्य ने पहले 2018 में देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में न्योमा से मिले समुद्री जीवाश्मों के सुबूत पेश किए थे। मौजूदा अभियान में अब उन्हें और भी बड़ा संग्रह मिला है।
केंद्र सरकार ने यूपीआई से पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू करने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को हुई यूपीआई संचालन समिति की बैठक में 2,000 रुपए से अधिक के लेन-देन के लिए यूपीआई एमडीआर को 40 बीपीएस या 0.40 फीसदी कर दिया है, जिसका मतलब है कि 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर व्यापारियों को 0.40 फीसदी का चार्ज देना होगा। अधिसूचना के अनुसार 15 अक्तूबर, 2026 से चुनिंदा मर्चेंट (पी2पी) ट्रांजेक्शन पर यूपीआई एमडीआर का नया फ्रेमवर्क लागू होगा। हालांकि, ग्राहकों को कोई चार्ज नहीं देना होगा। अगर आपस में भी आप यूपीआई के जरिए पैसा ट्रांसफर करते हैं, तो भी यह चार्ज...
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में किशाऊ विद्युत परियोजना पर विभिन्न राज्यों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि किशाऊ परियोजना से हिमाचल प्रदेश को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लिए सबसे बड़ा लाभ है कि हमें किशाऊ बांध से उत्पादित होने वाली 211 मेगावाट बिजली, जिस पर हजारों करोड़ का खर्चा आना था, वह खर्चा अब हिमाचल प्रदेश को वहन नहीं करना पड़ेगा और यह सारा खर्च, जो राज्य पानी का उपयोग करेंगे, वही वहन करेंगे। 422 मेगावाट क्षमता की ये परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित टौंस नदी पर 15,624 करोड़ की अनुमानित लागत से बनेगी। इस परियोजना से संबंधित समझौते को लेकर वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और लंबे समय तक बातचीत के बाद हिमाचल के पक्ष में महत्त्वपूर्ण निर्णय दिया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आकलन के अनुसार किशाऊ विद्युत परियोजना से 600 करोड़ रुपए की आय होनी थी तथा परियोजना के पूरा होने के बाद वर्तमान अनुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 1,200 करोड़ रुपए की आय होने की संभावना है।
आज के डिजिटल दौर में जहां अंग्रेजी का महत्त्व लगातार बढ़ रहा है, वहीं हिंदी भाषा का दायरा भी तेजी से फैल रहा है। अगर आपकी हिंदी पर अच्छी पकड़ है, चाहे लिखने में हो या बोलने में तो आपके लिए करियर के अनगिनत विकल्प मौजूद हैं। खास बात यह है कि इन क्षेत्रों में काम करके आप न सिर्फ नाम कमा सकते हैं, बल्कि लाखों की कमाई भी कर सकते हैं...
एचआरटीसी बसों में वर्षों से ग्रीन, स्मार्ट और सम्मान कार्ड पर रियायती सफर कर रहे यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। निगम ने ग्रीन, स्मार्ट और सम्मान कार्ड बनाना बंद कर दिया है। अब रियायती सफर के लिए यात्रियों को हिम बस प्लस कार्ड बनवाना होगा। प्रदेश के बस अड्डों पर पुराने कार्ड बनाने की सुविधा बंद कर दी गई है। हिम बस प्लस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यात्रियों को एचआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन के दौरान मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद कार्ड की 365 रुपये फीस ऑनलाइन जमा...
जहरीले सांप कैस्पियन कोबरा यानी नाजा ओक्सियाना के काटने से होने वाली डेथ भारत में पहली बार रिपोर्ट हुई है। हिमाचल के चंबा में दो केस ऐसे सामने आए हैं, जिनमें दो लोगों की मौत इस घातक विषैले सांप के डंक से हुई है। इसके अलावा दो केस ऐसे हैं, जिनमें कैस्पियन कोबरा के काटने से लोगों की जान बच गई। कैस्पियन कोबरा मध्य एशिया में पाया जाता है, लेकिन हिमाचल के चंबा जिला में इस घातक कोबरा की जेनेटिक मौजूदगी की पुष्टि पहले हो चुकी है। चंबा के कैस्पियन कोबरा पर प्रतिष्ठित इंटरनेशनल जर्नल में शोध पत्र छपा है। ये शोध पत्र हिमाचल के...
किशाऊ बांध परियोजना पर हिमाचल को बड़ी कामयाबी मिली है। परियोजना को लेकर चला आर मुख्य विवाद खत्म हो गया है। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ही मौजूदगी में हुई पांच राज्यों और एक केंद्रीय शासित की बैठक में फैसला हुआ है कि प्रोजेक्ट पर 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार और शेष 10 फीसदी खर्च बाकी राज्य उठाएंगे। इसमें हिमाचल पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। यानी कि छह राज्यों में आवंटित प्रोजेक्ट का 10 फीसदी खर्च हिमाचल नहीं उठाएगा, क्योंकि हिमाचल के हिस्से जो पानी आएगा, वह दिल्ली और राजस्थान को दे दिया जाएगा। इस तरह...
तुगल क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बगलामुखी मंदिर सेहली में वार्षिक जाग का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर सेहली मंदिर में भजनों की अविरल धारा बही। मंदिर के पुजारी अमरजीत शर्मा ने बताया कि जाग के अवसर पर पंचकूला हरियाणा के प्रसिद्ध गायक जसपाल जस्सी और जय पाल सहोता, यतिन, अभिनव, अग्नि भजन मंडली साईंगलु, शर्मा भजन मंडली सेहली व गायक नंदलाल द्वारा माता के भजनों की प्रस्तुति दी गई। पुजारी अमरजीत शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे माता की विशेष पूजा—अर्चना के साथ जाग का आयोजन...