पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में दिया सुखा राशन

अंबाला। पुलिस अधीक्षक अभिषेक  जोरवाल  ने सराहनीय कार्य करते हुए अंबाला छावनी में 20 क्विंटल सुखा राशन पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे को दिया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे द्वारा दी जा  रही सेवाओं को एक सराहनीय कार्य बताया। दरअसल अंबाला छावनी के महेश नगर  व अन्य स्थानों पर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा की ओर से गरीब लोगों को लंगर की सेवा प्रदान की जा रही है।  गुरद्वारो की यह  सेवा को देखते हुए उन्होंने  यह कार्य किया! एसपी अभिषेक जोरवाल लॉक डाउन के चलते  जो यह कार्य किया जा रहा है वह सभी के सहयोग से किया जा रहा है तथा राशन  एकत्रित किया है।