बेघर, मजदूरों के रहने-खाने के लिए पर्याप्त प्रबंध : केजरीवाल

File Photo

नई दिल्ली –  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार ने बेघर और मजदूरों के रहने तथा खाने के पर्याप्त प्रबंध किये हैं और किसी को परेशानी हो तो संज्ञान में आने पर सरकार उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास करेगी। यमुनाघाट पर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग के एकत्रित होने पर उन्होंने ट्वीट किया,“ यमुना घाट पर मजदूर इकट्ठा हुए। उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी है। उन्हें तुरंत शिफ़्ट करने के आदेश दे दिए हैं। रहने और खाने की कोई कमी नहीं है। किसी को कोई भूखा या बेघर मिले तो हमें ज़रूर बताये।” उन्होंने कहा,“ रोज़ 10 लाख लोगों को खाना खिलाने का सरकार ने इंतजाम किया है और भोजन कराया जा रहा है ,75 लाख लोगों को मुफ़्त राशन दिया। हज़ारों बेघरों के लिए छत का इंतज़ाम किया लोग इतने गरीब हैं, कई लोगों को सरकारी इंतज़ाम का पता ही नहीं चलता। थैंक यू मीडिया, ऐसे गरीबों के बारे में हमें बताने के लिए। हर गरीब तक सरकारी इंतज़ाम पहुँचायेंगे।”