राज्यपाल ने पूछा यूक्रेन में फंसे छात्रों का कुशलक्षेम

शिमला – राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोरोना महामारी के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थी जिनमें हिमाचली विद्यार्थी भी शामिल हैं, का कुशलक्षेम जाना। प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। मंत्रालय निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहा है। यूक्रेन सरकार ने 24 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। यूक्रेन के वित्त मंत्री ने वहां फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया है। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त यूक्रेन में भारतीय दूतावास भी इन भारतीय विद्यार्थियों के निरंतर संपर्क में है।