99 साल का हुआ कांगड़ा शेरदिल फ्रीडम फाइटर,इंदिरा गांधी ने दिया था ताम्रपत्र

कांगड़ा जिला के शेरदिल फ्रीडम फाइटर सुखराम 99 साल के हो गए हैं। सुखराम कांगड़ा की तहसील जयसिंहपुर की पंचायत मझेड़ा से हैं। बर्थ डे पर उन्होंने पुरानी यादें ताजा कीं। 23 अप्रैल 1921 को मझेड़ा में जन्मे सुखराम 1941 में सेना में भर्ती हुए। इसी बीच वह अंग्रेजों के खिलाफ लडाई में शामिल हो गए। उन्होंने बर्मा, जापान, आदि जगहों पर लड़ाई लड़ी । बाद में उन्हें जापान ने कैद कर लिया ,परिवार वालों ने भी सोचा की शायद वह आज़ादी की लड़ाइ मेें शहीद हो गए होंगे। खैर आजादी के बाद वह अपने वतन लौटे। उसके बाद उन्हें भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ताम्रपत्र से भी सम्मानित किया। आज सारे देश को इस वीर सुपूत पर नाज है