अजय सिंह ने संभाला नायब तहसीलदार का कार्यभार

डलहौजी –नायब तहसीलदार डलहौजी का अजय सिंह ने विधिवत तरीके से कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले अजय सिंह साच में फील्ड कानूनगो के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में सरकार ने अजय सिं को पदोन्नित देते हुए नायब तहसीलदार पद पर प्रमोट कर डलहौजी में तैनाती दी थी। सरकारी आदेशों के बाद अजय सिंह ने डलहौजी तहसील कार्यालय में बतौर नायब तहसीलदार सेवाएं देना आरंभ कर दिया है। अजय सिंह ने बताया कि लोगों के राजस्व संबंधी कार्य निपटाना प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निपटारा भी प्राथमिकता के आधार पर रहेगा। उन्होंने बताया कि लोगों को पारदर्शी प्रशासन दिया जाएगा, जिससे उन्हें काम के लिए बार- बार कार्यालय के चक्कर न काटने पडे। बहरहाल, अजय सिंह ने नायब तहसीलदार डलहौजी के पद पर अपनी सेवाएं देना आरंभ कर दिया है।