आज और कल आंधी के साथ भारी बारिश, मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊपरी क्षेत्रों में दो दिन का जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊपरी क्षेत्रों में दो दिन का जारी किया यलो अलर्ट, ओलावृष्टि का भी अनुमान

शिमला  – हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर अभी भी कड़े ही रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो आगामी दो दिन प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों के लिए भारी बारिश होने वाली है। तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मध्य व पर्वतीय क्षेत्रों में भी मौसम इसी तरह अपना रंग दिखा सकता है। फिलहाल 31 मई तक मौसम विज्ञान केंद्र ने अर्लट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जून के दूसरे हफ्ते में प्री मानसून के शुरू होने का भी अंदेशा जताया है। मौसम विभाग की मानें, तो अकसर 24 जून के बाद प्रदेश में मानसून आ जाता है। इस बार भी हिमाचल में जिस तरह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, उससे साफ है कि इस बार मानसून जल्द ही हिमाचल में दस्तक दे सकता है। अहम यह है कि ऊपरी क्षेत्रों के अलावा मौसम विभाग ने मौसम खराब रहने की चेतावनी कांगड़ा, चंबा में जताईं है। फिलहाल शुक्रवार को भी राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलो में मौसम खराब रहा। शिमला की अगर बात करें, तो हल्की हवाओं के बीच पूरा दिन बादल सूरज के बीच लुक्का छुप्पी का खेल जारी रहा। ऐसे में ठंड से भी लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो इस बार ऊना में भी अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा, अभी तक सबसे ज्यादा 43 का ही सबसे ज्यादा तापतान रिकार्ड किया गया, जबकि 2013 में सबसे ज्यदा अधिकतम तापमान चार डिग्री भी पहुंचा था। शिमला में भी केवल दो दिन ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचा पाया था। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो मौसम में इस साल के बदलाव को देखकर लगता है कि मानसून जल्द दस्तक देगी। फिलहाल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चार जून तक  मौसम के तेवर ऐसे ही रहने वाले हैं।

यह रहा प्रदेश का अधिकतम तापमान

शिमला में 21.2, सुंदरनगर   33.2, भुंतर 30.2, कल्पा  20.2, धर्मशाला 28.4, ऊना 36.4, नाहन  32.5, कांगड़ा 34.0, सोलन 23.2, बिलासपुर 34.5, चंबा 32.8, हमीरपुर 34.2, डलहौजी 19.2, केलांग में 17.1 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।