नदी में तैरती मिली महिला की  लाश

गुरुवार को घस से सामान लेने निकली थी महिला, पुलिस में मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

डलहौजी-खैरी कस्बे के समीप भुनाड पंचायत में सेवा नदी से एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान मीनाक्षी पत्नी स्व. दर्शन सिंह वासी गांव भनेड़  के तौर पर की गई है। पुलिस ने सिविल अस्पताल डलहौजी में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की इत्ल्ला रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां छोड़ गई है। भनेड़ गांव की मीनाक्षी गुरुवार घर से बाहर बच्चों के लिए सामान लेने निकली थी। मगर देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसी बीच लोगों ने सेवा नदी में एक महिला का शव तैरता देखा। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना खैरी पुलिस थाना को दी। पुलिस ने लोगों के सहयोग से महिला के शव को बाहर निकाला। जहां शव की पहचान भनेड़ गांव की मीनाक्षी के तौर पर की गई। इसी बीच महिला के परिजनों व मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के ब्यान दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर इस संदर्भ में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, एसपी चंबा डा. मोनिका भुटुंगरू ने सेवा नदी से एक महिला का शव बरामद होने की पुष्टि की है। वहीं, छानबीन में जुटी पुलिस।