भ्रष्टाचार पर बोलने का कांग्रेस को कोई अधिकार नही:- रणधीर

दौलतपुर चौक। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद बीजेपी पर हमलावर हुए कांग्रेसी नेताओं पर ऊना पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नही है, क्योंकि जिस कांग्रेस की राज्य व केंद्र सरकारों ने करोड़ों-अरबों के घोटाले किये हो , ये उन्हें शोभा नही देता। हिमाचल की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नैतिकता के तौर पर इस्तीफा दिया है।