चंडीगढ़ – पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की कोम्पिटेंट फाउंडेशन ने भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से गुरुवार को सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। पीजीआई के ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित कैंप में चंडीगढ़ गर्वमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन के कुल 53 सदस्यों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संजय टंडन और संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने रक्तदानियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया। टंडन ने कहा कि संकट की इस घड़ी में दिया गया है दान वे पूरी उम्र याद रखेंगे। अजीत सिंह ने बताया कि वे कोम्पिटेंट फाउंडेशन के साथ अपना अगला रक्तदान 26 मई को आयोजित करेंगे। इस अवसर पर संघ के महासचिव तरनदीप सिंह, यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सा और महासचिव सोहन सिंह सहित भाजपा के महामंत्री रामबीर भट्टी, तेजिंद्र सिंह, गजिंदर सिंह्र महिंद्र निराला, विजय राणा, जसमनप्रीत सिंह और दीपक महादेव आदि शामिल हुए। इस अवसर पर मोहाली निवासी 54 वर्षीय विनय कौशल ने अपनी जीवनकाल में 107 बार खूनदान कर आए अन्य रक्तदानियों के लिए उदाहरण बने।