
लीगल सेल इंचार्ज एडवोकेट एन के वर्माए ने पंजाब भाजपा प्रधान सरदार केवल सिंह ढिल्लों के साथ पंजाब की कानून व्यवस्था के बातचीत की और न्यू चंडीगढ में कहा कि जब तक परविंदर सिंह झोटा के परिवार को न्याय नहीं मिल जाताए तब तक भाजपा के सभी कार्यकर्ता काली पगड़ी बांधेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। 20 दिनों के भीतर यह उनका दूसरा पंजाब दौरा होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसारए अमित शाह पंजाब में लगभग पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान वे मानसाए गुरदासपुर और संगरूर में नशे के कारण अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात करेंगे। दौरे के पहले चरण
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 अक्तूबर के दौरे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हत्या के मामले में गठित एक्शन कमेटी ने शाह के मानसा दौरे का विरोध करने का ऐलान किया है। कमेटी ने झोटा के परिवार से उनकी प्रस्तावित मुलाकात पर भी आपत्ति जताते हुए कहा है कि उन्हें मंच पर नहीं आने दिया जाएगा। एक्शन कमेटी की देर शाम हुई बैठक में फैसला लिया गया कि झोटा के पिता भीम सिंह फौजी से केंद्रीय गृह मंत्री से दूरी बनाए रखने की अपील की जाएगी। दूसरी ओरए परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने आंदोलन से जुड़े कुछ लोगों पर उन्हें बिना जानकारी दिए फैसले लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को इंसाफ दिलाना उनकी प्राथमिकता है और धरने में आने वाले किसी भी राजनीतिक नेता का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह अमित शाह के दौरे को लेकर एक्शन कमेटी और झोटा के परिवार के रुख में मतभेद सामने आए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने बताया कि इस दौरान शाह नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले तीन लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। वह सबसे पहले मानसा में परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलेंगे। इसके बाद गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह और संगरूर में गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। 20 दिन के भीतर अमित शाह का यह दूसरा पंजाब दौरा होगा। मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि नशे का विरोध करने पर एक मेडिकल स्टोर संचालक ने इस वारदात को अंजाम दिया।
चंडीगढ़ चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्तीए तैनाती और वेतन भुगतान में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सीबीआई रेड के बाद गरमा गया है। शिकायतकर्ता...
चंडीगढ़ चंडीगढ़ प्रशासन में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती और वेतन भुगतान में कथित करोड़ों रुपए की अनियमितताओं की शिकायतों के बाद केंद्रीय...
चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड सीपीडीएल ने मनीमाजरा के शास्त्री नगर में जांच अभियान के दौरान बिजली चोरी का मामला पकड़ा। यहां ई-रिक्शा को बिजली के अवैध कनेक्शन से चार्ज किया जा रहा था। सीपीडीएल के अधिकारियों के अनुसार 20 ई-रिक्शा अवैध रूप से चार्ज किए जा रहे थे। इसके लिए करीब 30 किलोवाट किलोवॉट बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। उपभोक्ता के पास बिजली का पंजीकृत कनेक्शन था, लेकिन वह बिजली चोरी करके इस्तेमाल कर रहा था। जांच के दौरान पता चला कि उपभोक्ता ने ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए सीपीडीएल की लो वोल्टेज एलवी मुख्य लाइन से सीधे बिजली ले रखी
चंडीगढ़ में गुरुवार दोपहर उस समय पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया, जब शहर के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचनाएं सामने आईं। दोपहर 12:29 बजे से 12:40 बजे के बीच पुलिस कंट्रोल रूम तक एक के बाद एक सूचनाएं पहुंचीं। मामला स्कूलों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को सक्रिय किया गया। संबंधित थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी स्कूलों में पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित सरकारी और निजी स्कूलों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सुरक्षा जांच पर ध्या
कर्मचारी की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में औसत श्रेणी दर्ज होने के कारण उसे प्रोमोशन से वंचित नहीं किया जा सकता, यदि उसे इस रिपोर्ट के बारे में बताकर अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया हो। हाई कोर्ट ने बुधवार को यह स्पष्ट करते हुए पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग से जुड़े चार मामलों में कर्मचारियों की पदोन्नति पर दोबारा विचार करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने के तीन महीने के भीतर समीक्षा की प्रक्रिया पूरी की जाए। जस्टिस कुलदीप तिवारी ने कहा कि कर्मचारी की एसीआर में दर्ज ऐसी श्रेणी, जिसका उसके करियर और पदोन्नति पर असर पड़ता है, उसे बताना जरूरी है।
फैदा की महिला निवासियों ने सांसद मनीष तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फैदा की महिलाओं का आरोप है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तिवारी की तरफ से महिलाओं को हर महीने ...