एसडीएम ने बाढ़ नियंत्रण कार्यों का किया निरीक्षण

नारायणगढ़। सिंचाई विभाग द्वारा किए गए बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण एसडीएम अदिति द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ सुधीर मोहन भी मौजूद रहे। नारायणगढ़ क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा नौ कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनकी कुल लागत लगभग तीन करोड़ है। इनमें से चार कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष पांच कार्यों पर काम जारी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अदिति ने गांव अंबली, डेहर, सादिकपुर तथा नगौली का दौरा किया और वहां पर बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने सिंचाई विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि जो कार्य चल रहे हैं, उन्हे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।