कर्फ्यू को नहीं मान रहा कांगड़ा

आदेशों के उल्लंघन जिला में अब तक 329 एफआईआर दर्ज

शिमला – हिमाचल के कांगड़ा में कर्फ्यू का सबसे ज्यादा उल्लंघन हुआ है। अब तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो कर्फ्यू उल्लंघन में कांगड़ा सबसे आगे है। इतना ही नहीं, कांगड़ा में  कर्फ्यू के दौरान क्वारंटाइन का भी सबसे अधिक उल्ल्ांघन हुआ है। इसके अलावा शिमला व मंडी में भी कर्र्फ्यू का जमकर उल्लंघन हुआ है। जिला बार आंकड़ों पर नजर दौैड़ाएं तो कांगड़ा में कर्फ्यू का सबसे ज्यादा उल्लंघन हुआ है। कांगड़ा में कर्फ्यू उल्लंघन पर पुलिस ने सबसे अधिक 329 एफआईर्आर दर्ज की गई हैं। इसमें पुलिस ने 228 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कर्फ्यू के दौरान कांगड़ा में क्वारंटाइन का भी जमकर उल्लंघन हुआ है। कांगड़ा में क्वारंटाइन उल्लंघन के 70 मामले सामने आए हैं। इसमें 84 लोग शामिल हैं। मौजूदा समय की बात की जाए तो कांगड़ा में सबसे ज्यादा 70 लोग होम क्वारंटाइन हैं। जिला शिमला की बात की जाए तो यहां पर कर्फ्यू उल्लंघन पर पुलिस ने 238 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इसमें पुलिस ने सबसे  अधिक 330 लोगों को हिरासत में लिया है। मंडी में पुलिस ने 199 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 31 लोगों को हिरासत में लिया है। चंबा में 151, सोलन मेें 156 और बद्दी में 147 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस नियम तोड़ने पर कार्रवाई कर रही है।

लाहुल में सिर्फ छह केस

प्रदेश में कर्फ्यू का सबसे कम उल्लंघन लाहुल स्पीति में हुआ है। लाहुल-स्पीति में पुलिस ने केवल मात्र छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। लाहुल-स्पीति में मौजूदा समय में कोई भी व्यक्ति क्वारंटाइन पीरियड में नहीं है। लाहुल में कोई होम क्वारंटाइन या इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में नहीं है।