युवाओं का इंतजार खत्म, चार अक्तूबर को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, कोरोना के चलते टला गया था एग्जाम

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की चार अक्तूबर को होगी। युवा काफी समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हुआ है। बताते चलें कि युवा इस परीक्षा की तैयारी कुछ महीनों से नहीं बल्कि काफी सालों से करते आ रहे है। अब जब संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की तारीख की घोषणा कर दी है। आयोग की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है। इस बार परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले करीब 10 लाख उम्मीदवारों को इसका इंतजार था। इसके अनुसार साल 2020 के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन चार अक्तूबर को किया जाएगा। पहले ये परीक्षा 31 मई, 2020 को किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस व लॉकडाउन के कारण इस स्थगित कर दिया गया था। वहीं, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन आठ जनवरी, 2021 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों ने इसका पैटर्न जरूर देखा होगा। फिर भी एक बार इस पर नजर डाल लें। इस परीक्षा में दो पेपर्स होते हैं। दोनों ही पेपर में शामिल होना अनवार्य होता है। हर पेपर 200 अंकों का होता है। यानी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है। दोनों पेपर्स ;जेनरल स्टडीज पेपर-1 और जेनरल स्टडीज पेपर-2में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं। एक पेपर के लिए दो घंटे का समय मिलता है। पूरी परीक्षा चार घंटे की होती है। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में जेनरल स्टडीज पेपर-2 क्वालिफाइंग पेपर होता है। यानी सफल होने के लिए इस पेपर में कम से कम 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। पेपर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है। हर गलत जवाब पर आपके वो अंक कटेंगे जो आपने सही जवाब देकर हासिल किए होंगे। इसलिए जवाब देते वक्त पूरी सावधानी बरतें।