ऐसे करें घमौरियां से बचाव

घमौरियां ज्यादातर गले, पेट और पीठ पर अधिक प्रकोप दिखाती हैं। गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी घमौरियों से ही होती है। इस समस्या से छोटे से लेकर बड़ा हर कोई परेशान रहता है। बहुत से लोग इससे बचने के लिए सूती कपड़े का प्रयोग करते हैं, तो कुछ बर्फ  को अपने शरीर पर लगाते हैं, पर इससे कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ता है…गर्मियों में घमौरियां होना आम बात है। एक तो भयंकर गर्मी और दूसरा पसीने के साथ घमौरियां पूरे तन बदन में आग लगा देती हैं। घमौरियां ज्यादातर गले, पेट और पीठ पर अधिक प्रकोप दिखाती हैं। गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी घमौरियों से ही होती है। इस समस्या से छोटे से लेकर बड़ा हर कोई परेशान रहता है। बहुत से लोग इससे बचने के लिए सूती कपड़े का प्रयोग करते हैं, तो कुछ बर्फ  को अपने शरीर पर लगाते हैं, पर इससे कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ता है। आपको प्रिक्लीहीट पाउडर लगाने के अलावा घरेलू उपचारों का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि ये ज्यादा प्रभावशाली होते हैं इसलिए आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू उपचारों के बारे में जो आपको घमौरियों से निजात दिला सकते हैं।

चंदन का प्रयोग

चंदन एक ओर जहां आपकी घमौरियों की समस्या को दूर करता है, वहीं आपकी त्वचा को भी स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है। इसके प्रयोग के लिए आप एक चम्मच चंदन के पाउडर को गुलाब जल में भिगो कर पेस्ट का निर्माण करें और इसको घमौरियों के स्थान पर लगाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

नीम

इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसके कारण यह घमौरियों में अपना प्रभाव अच्छा दिखाता है। नीम के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट लगाएं साथ ही उसके पानी से नहाएं। ऐसा करने से आपकी घमौरियां ठीक हो जाएंगी।

मेहंदी के पत्ते

मेहंदी के पत्तों को आप पानी के साथ में मिलाकर पेस्ट का निर्माण करें और इस पेस्ट को घमौरियों वाले स्थान पर लगाएं। असल में मेहंदी में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं जिसके कारण मेहंदी आपको घमौरी में होने वाली चुभन की समस्या से निजात दिलाएगी।

एलोवेरा

एलोवेरा आपकी त्वचा को कई प्रकार की समस्याओं से दूर करने में सहायक है। यह घमौरियों को सही करने का सबसे अच्छा विकल्प भी है। ताजे एलोवेरा का गूद्दा निकाले और घमौरियों वाले स्थान पर लगाएं।